बरारी प्रखंड के सुखासन पंचायत में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन*
*आम जनता के बीच पहुंचा प्रशासन*
*सहयोग शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने किया* ।
*सहयोग शिविर का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, कटिहार उप विकास आयुक्त कटिहार एवं माननीय जनप्रतिनिधि गण के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया*
कटिहार, 03 नवंबर 2026 मंगलवार।
आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे 'सहयोग शिविर' का जायजा लेने के लिए जिला पदाधिकारी, कटिहार आशुतोष द्विवेदी बरारी प्रखंड अंतर्गत सुखासन पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे।
*शिविर में पहुंचे जिला पदाधिकारी ने सीधे आमजनों से किया संवाद*
*जिला पदाधिकारी ने अपने संवाद में सुखासन पंचायत की जनता को जागरूक बताया।*
*निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने शिविर में उपस्थित आमजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी ली।*
*साथ ही प्राप्त आवेदनों के पंजीकरण, संबंधित विभाग को अग्रसारण तथा निष्पादन की प्रक्रिया का जायजा लिया* ।
सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल भी लगाए गए थे। ताकि आमजन संबंधित विभागों की योजनाओं की जानकारी विस्तार रूप से ले सके।
सहयोग शिविर में मेडिकल कैंप लगाकर आमजनों का स्वास्थ्य जांच एवं दवाई का विवरण किया गया।
जिला पदाधिकारी, कटिहार,उप विकास आयुक्त कटिहार एवं अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आच्छादित लोगों को संबंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।
जिला पदाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित किया जाए। सबों से धैर्य पूर्वक अपनी-अपनी समस्याओं को स्थानीय पदाधिकारी गणों के सामने रखने का अनुरोध जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया। ताकि ताकि सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके।
सहयोग शिविर में उप विकास आयुक्त कटिहार डॉ नेहा कुमारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर सूरज कुमार ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित परिवादकर्ताओं को प्रमाण पत्र सौंप कर लाभान्वित किया।
सहयोग शिविर में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गण के साथ विभिन्न कमी गण उपस्थित रहें।
सहयोग शिविर के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े तथा सरकारी सेवाओं एवं शिकायत निवारण की सुविधा पंचायत स्तर पर ही सहज रूप से उपलब्ध हो।
*पंचायत तक प्रशासन की पहुंच – समस्याओं का समाधान आपके द्वार।*
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary #katihar #samratchoudhary #follower #CMSamrat
2 views | Katihar, Bihar | Nov 3, 2026