चीनोर: करहिया में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन, विधायक मोहन सिंह राठौड़ हुए शामिल
करहिया में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर। सम्मिलित हुए क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौड़। कार्यक्रम के शुभारंभ में सरस्वती माता पूजन कर ग्रामीण जन से संवाद किया। श्री विधायक जी ने क्षेत्र वासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित एवं प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए।