ग्वालियर के चपरौली गांव में अवैध शराब की खेप पकड़ी, पुलिस ने 24 क्वार्टर के साथ आरोपी दबोचा मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के चपरौली गांव में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को रोका।