चौपारण: महुदी बारा में दर्दनाक सड़क हादसा: कंटेनर ने पिता-पुत्र को रौंदा, बेटे की मौत, पिता की हालत नाजुक
महूदी बारा में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कंटेनर की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर NH-2/एनएच को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया।