रामपुर बाजार हादसे में घायल बालक की मौत चौपारण के रामपुर बाजार में कार की चपेट में आए 12 वर्षीय विशाल कुमार रजक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम हुआ था, जब एक अनियंत्रित कार भीड़ में घुस गई थी। घटना में आठ से अधिक लोग घायल हुए थे।मौत के बाद परिजन न्याय की मांग को लेकर थाना पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जांच शुरू कर दी है।