मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर तिलक–मौली विवाद चौपारण के बहेरा स्थित सुरेखा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर तिलक और मौली हटाने के आरोप को लेकर अभिभावकों ने हंगामा किया।प्राचार्या ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि केवल धातु वस्तुएं हटाने को कहा गया था। बाद में स्थिति सामान्य हो गई और परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।