शिवहर: गुरुवार देर रात नगर सभापति ने स्ट्रॉम ड्रेनेज व विभिन्न पथ-नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
नगर सभापति राजन नंदन सिंह गुरुवार देर रात 09 बजे में शिवहर शहर स्थित जगदीश नंदन पथ में चल रहे स्ट्रॉम ड्रेनेज कार्य का निरीक्षण किया है. कहा कि कार्य प्रगति पर है. बहुत जल्द इस पथ से दो दशक की जल जमाव की समस्या खत्म हो जाएगी. वही विभिन्न पथ व नाला निर्माण कार्य का भी जायजा लिया है. गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया है. लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी।