कोरबा जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां मोबाइल पर रील देख रही 52 वर्षीय महिला ने नेटवर्क चले जाने के बाद कथित तौर पर कीटनाशक पी लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना ने मोबाइल की बढ़ती लत और उसके गंभीर दुष्परिणामों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।