प्रतापगढ़: मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कोहंडौर पुलिस ने ग्राम सराय रजई में किया जन जागरूकता कार्यक्रम
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत थाना कोहंडौर एंटीरोमियो टीम द्वारा ग्राम सराय रजई में रविवार शाम करीब 4:00 बजे महिलाओं व बालिकाओं के लिए चौपाल व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।