प्रतापगढ़: रामलीला ग्राउंड पहुंचे आईपीएस प्रशांत राज हुड्डा, किया पटाखा दुकानों का निरीक्षण
रामलीला ग्राउंड में रविवार शाम करीब 5:30 बजे आईपीएस प्रशांत राज हुड्डा पहुंचे, जहां उन्होंने पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया ।इस दौरान अग्निशमन विभाग द्वारा दिए गए उपकरणों की जांच करते हुए दुकानदारों को आग से निपटने के उपाय के बारे में भी जानकारी दी। आईपीएस प्रशांत राज हुड्डा ने लाइसेंस धारक दुकानदारों से वार्तालाप किया और उन्हें गाइडलाइन से अवगत कराया।