प्रतापगढ़: शहर के अंबेडकर चौराहे समेत जिले में छोटी दीवाली पर खरीदारों की भीड़ लगी
शहर के अंबेडकर चौराहे से लेकर जिले में रविवार शाम 4:30 बजे से ही छोटी दिवाली को लेकर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी रही। यह भीड़ खासतौर पर मिठाई की दुकानों पर सबसे ज्यादा दिखाई दिया। जिले में छोटी दिवाली को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और लगातार वह लोगों को सौहार्दपूर्वक शांति से त्योहार मनाने के लिए अपील भी कर रहा है।