कुंडा: मानिकपुर थाने में महिला से मारपीट, दरोगा पर आरोप, जमकर हुआ हंगामा
गुरूवार शाम 4 बजे मानिकपुर थाने में जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची महिला के साथ थाना प्रभारी और दारोगा द्वारा मारपीट का आरोप लगा है। महिला का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने और उसकी प्रति मांगने पर पुलिस ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया, जिससे वह घायल हो गई। इस घटना के विरोध में तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की।