फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद में मुख्य चुनाव आयुक्त का बयान: 5000 बैठकों में 28 हजार प्रतिनिधियों से संवाद, विपक्ष को दिया जवाब
फिरोजाबाद दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दबरई सिविल लाइन पर शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मीडिया से बातचीत में कहा कि निर्वाचन आयोग का सभी राजनीतिक दलों से संवाद लगातार जारी है। बीते चार महीनों में आयोग ने 5000 से अधिक बैठकों में 28,000 प्रतिनिधियों से चर्चा की।