आगर: प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान 05 अप्रैल को जिला योजना समिति की बैठक लेंगे, कलेक्टर ने पूर्व तैयारी के लिए बैठक ली
अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री नागरसिंह चौहान 05 अप्रैल को आगर-मालवा जिले में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने शुक्रवार शाम 5 बजे पूर्व तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक ली गई। कलेक्टर ने पूर्व जिला योजना समिति के बिन्दुओं की विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।