आगर: मुस्लिम समाज ने आगर में वक्फ संशोधन बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन बताया
वक्फ संशोधन बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा में बहुमत से पारित हो गया। इसको लेकर मुस्लिम समाज ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किए। आगर में जमीयत उलमा और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आव्हान पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे मस्जिदों के बाहर मुस्लिम समाज के लोगों ने जुमा की नमाज के बाद इकट्ठा हो कर विधेयक का विरोध किया ।