आगर: आगर में खाद्य विभाग ने की कार्रवाई, सामग्री के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएल कुम्भकार ने गुरुवार शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शिकायती सूचना के आधार पर श्री बैजनाथ चाट भंडार से आलू की टिकिया एवं दही पूरी, होटल रुद्राक्ष से मिठाई मलाई बर्फी का नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये, जहां रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण सक्षम न्यायालय में दर्ज किए जाएंगे।