आगर: छावनी स्थित बीजेपी कार्यालय में भाजपा ग्रामीण मंडल की हुई बैठक, आगामी कार्यक्रमों को लेकर की चर्चा
आगर के बीजेपी कार्यालय पर आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि जिला महा मंत्री कैलाश कुंभकार रहे।भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रेखा यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती बूथ लेवल मनाई जाएगी।