आगर: सुसनेर निवासी 25 वर्षीय महिला ने पति पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, प्रकरण दर्ज
सुसनेर की रहने वाली एक 25 वर्षीय विवाहिता ने आगर महिला थाना पहुंचकर अपने पति के विरुद्ध शारीरिक मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया । महिला ने बताया कि उनके पति दहेज के नाम पर कार की मांग कर आए दिन उसे शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं जिससे वह परेशान होकर आज गुरुवार दोपहर 3 बजे महिला थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।