घाटोल: मुंगाणा में सफाई अभियान, ग्रामीणों सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया भाग
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने और ग्रामीणों में सामुदायिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से राजस्थान बाल कल्याण समिति द्वारा रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से जिले में संचालित आत्मनिर्भर गाँव पहल” के अंतर्गत घाटोल ब्लॉक के मुंगाणा स्थित सागोली हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार सुबह 11बजे विशेष सफाई अभियान चलाया गया।