**गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी मिनी बस, महिला और बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक घायल**
रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार के पास तेज रफ्तार मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक, मिनी बस में सवार सभी लोग पश्चिम बंगाल के हावड़ा और कोलकाता के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग मथुरा-वृंदावन में दर्शन करने के बाद वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर ऐहार के पास बस चालक को अचानक झपकी आ गई। बताया जा रहा है कि चालक के नियंत्रण खोने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुर�