दुष्कर्म के मामले में वांछित महिला अभियुक्ता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में**
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में वांछित महिला अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि महिला ने अपने पति के साथ मिलकर पीड़िता को बंधक बनाने और वारदात को अंजाम देने में सहयोग किया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पूरा मामला डीह थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 30 अक्टूबर 2026 को थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि देशराज गुप्ता ने उसका हाथ पकड़कर अपने घर के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि देशराज की पत्नी सावित्री ने भी बाहर से दरवाजा बंद कर दिया, जिसके बाद पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 207/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की थी।
पुलिस अधीक्षक रव