आधा दर्जन दबंगों का युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
रायबरेली में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहां पहले से घात लगाकर बैठे आधा दर्जन युवकों ने एक युवक पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरा मामला डलमऊ थाना क्षेत्र के देवली गांव का है। जानकारी के मुताबिक, 30 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे देवली निवासी अंकित कुमार अपनी चाय की दुकान बंद करके घर लौट रहा था। आरोप है कि जोहवा नटकी के पास पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन युवकों ने उसे रोक लिया और एक राय होकर लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। हमलावर युवक को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।