जालौन के नए जिलाधिकारी समीर ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा
आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव रहे समीर अब संभालेंगे जालौन की कमान
जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत। जालौन
उरई, जालौन। जालौन जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी समीर ने आज जिले के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। शासन की ओर से किए गए प्रशासनिक फेरबदल में समीर को जालौन का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश शासन के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव के साथ-साथ यूपी डेस्को के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी समीर ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों के कामकाज और जनपद में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ जिले की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की।
इस दौरान जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नए जिलाधिकारी के कार्यभार संभालने के साथ ही जिला प्रशासन में विकास कार्यों को गति देने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिए जाने की उम्मीद है।
बता दें कि शासन ने हाल ही में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तत्कालीन जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय का तबादला कर उन्हें बहराइच का जिलाधिकारी बनाया है। उनके स्थान पर समीर को जालौन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
#Jalaun #JalaunNews #Orai #OraiNews #JalaunDM #SameerIAS #Dmjalaun #DistrictMagistrate #JalaunDistrict #UttarPradesh #UPNews #IASOfficer #DistrictAdministration #JalaunAdministration #DevelopmentWorks #BreakingNews #BolDoBharat
Orai, Jalaun | Sep 12, 2026