पोड़ैयाहाट: न्यायालय के आदेश पर पोड़ैयाहाट थाना पुलिस ने तेलिया टीकर गांव में फरार अभियुक्त के घर पर इश्तहार चिपकाया
न्यायालय के आदेश से पोड़ैयाहाट पुलिस ने तेलिया टीकर गांव में फरार अभियुक्त पवन यादव पिता अर्जुन यादव के घर में इश्तहार चिपका कर न्यायालय में हाजिर होने की चेतावनी दी है। पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 97/ 24 दिनांक 10/ 8/ 24 को बीएनएस के विभिन्न धाराओं में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गोंडा के एसडीजेएम की अदालत में उसे हाजिर होने की चेतावनी दी है ।