कोंडागांव जिले के दूरस्थ क्षेत्र कोनगुड़ में अब विकास की तस्वीर बदल रही है। शासन की योजनाओं और जनसुविधाओं की पहुंच गांव तक तेजी से बढ़ रही है।
कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग एवं केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने ग्राम कोनगुड़ में कुल ₹35 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी।
📍 ₹5 लाख की लागत से निर्मित अटल डिजिटल सेवा केंद्र का लोकार्पण
ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
📍 ₹30 लाख की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमिपूजन
महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है।
दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और माओवादी गतिविधियों की चुनौती से प्रभावित रहा कोनगुड़ अब सुरक्षा, सुशासन और विकास के साथ नई उम्मीद और नई संभावनाओं की ओर बढ़ रहा है।
#Kondagaon #KondagaonDevelopment #विकास #कोनगुड़ #अटलडिजिटलसेवाकेंद्र
12 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 21, 2026