दूरस्थ ग्राम कोनगुड़ में ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभ
माओवाद मुक्त होने के बाद कोंडागांव जिले के सुदूर क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को गति मिल रही है। इसी क्रम में फरसगांव विकासखंड के ग्राम कोनगुड़ स्थित हाई स्कूल प्रांगण में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग एवं केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई, साथ ही पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
शिविर में ग्रामीणों को मिली अनेक सुविधाएं
📄 08 जाति एवं 08 निवास प्रमाण पत्र वितरित
📝 55 जाति, 46 निवास एवं 41 आय प्रमाण पत्र के लिए प्रतिवेदन तैयार
🪪 56 आधार बायोमेट्रिक अपडेट एवं 18 आधार आवेदन
👶 04 अन्नप्राशन एवं 02 गोद भराई
🥗 04 सुपोषण किट
🌱 40 पौधे एवं 10 कृषक किट
🦻 04 श्रवण यंत्र
👴 04 वृद्धजनों को लाठी
📜 09 जन्म प्रमाण पत्र वितरित
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त कर उनके त्वरित निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।
शासन की योजनाएं अब दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीणों को अपने गांव में ही सेवाएं, सुविधाएं और विकास के नए अवसर मिल रहे हैं।
#Kondagaon #KonGud #जनसमस्या_निवारण_शिविर #सुशासन #जनकल्याण विकास शासन_आपके_द्वार
11 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 21, 2026