करछना: करछना थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में विभिन्न समस्याओं से संबंधित आई 15 से अधिक शिकायतें
करछना थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र से आए हुए फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 15 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई। जिसमें सबसे अधिक राजस्व से संबंधित शिकायतें रही।थाना समाधान दिवस जैसे मौके पर कई राजस्व के अधिकारी व कर्मचारी नदारत रहे। जिससे एक भी शिकायती पत्र का समाधान नहीं किया जा सका।