करछना: अमरेहा गांव के सामने मजिस्ट्रेट लिखी कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 5 लोग घायल, उपचार के लिए भेजा गया
घूरपुर थाना क्षेत्र के अमरेहा गांव के सामने शनिवार शाम को मार्ग से गुजरते समय तेज रफ्तार मजिस्ट्रेट लिखी कार की टक्कर लगने से गडैला कला जारी की रहने वाले ई-रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ई रिक्शा सवार सभी लोग रिश्तेदारी में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया।