करछना: पचदेवरा स्थित आरोबी समीप टोल संचालक ने मार्ग पर पत्थर रखकर आवागमन किया बाधित, पुलिस ने हटवाया
तहसील करछना क्षेत्र के मुंगारी गांव स्थित मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर टोल प्लाजा का संचालन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को दबंग टोल संचालक के द्वारा पचदेवरा करछना मार्ग पर स्थित है आरोबी के पास पत्थर रखवा कर आवागमन बाधित कर दिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई करछना पुलिस ने जेसीबी मशीन से पत्थर को हटाया गया।