करछना: सोनाई गांव के सामने अनियंत्रित बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
करछना थाना क्षेत्र के सोनाई गांव निवासी इकबाल अहमद की पत्नी हुस्नबानो शुक्रवार को बजार में किसी कार्य बस गई हुई थी। जहां से घर वापस लौट रही थी उसी दरमियान गांव के सामने अनियंत्रित बाइक चालक ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में महिला को उपस्थित लोगों ने अस्पताल में ले गए। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।