करछना: कंजाशा गांव में घर से बकरी चराने निकले किशोर का दूसरे दिन यमुना नदी में मिला शव, हत्या की जताई गई आशंका
घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजाशा गांव निवासी सिपाही लाल का 10 वर्षीय बेटा रोहित निषाद रविवार शाम को बकरी चराने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसका खोजबीन करना शुरू कर दिया। लेकिन रात भर उसका कहीं भी सुराग नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह किशोर का शव गांव के सामने यमुना नदी में देखा गया। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई।