करछना: रवनिका गांव में शराबी पति ने महिला को पत्थर से मारा, सिर फोड़ा, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
लालपुर थाना क्षेत्र के बसहरा गांव निवासी बालचंद अपनी बेटी अरुण देवी की शादी कुछ वर्ष पहले करछना क्षेत्र के रवनिका गांव निवासी नितिन कुमार के साथ किया था। नितिन कुमार नशे का आदी है और पीड़िता महिला को आए दिन प्रताड़ित करता रहता है। शुक्रवार को महिला काम काज कर रही थी उसी दरमियान उसका पति नशे में धुत होकर पहुंचा और पत्थर से मारकर सिर फोड़ दिया।