कुलपहाड़: अति बारिश से फसलों को भारी नुकसान, खेतों में पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत
लगातार हो रही अति बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत सुगिरा गांव पहुंचे। विधायक ने खेतों में पहुंचकर बारिश से खराब हुई फसलों का निरीक्षण किया और किसानों से नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान कुलपहाड़ नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अर्जरिया भी मौजूद रहे। मौके पर नायब तहसीलदार और लेखपाल भी पहुंचे।