चकरनगर: चंबल में पेट्रोल बोट से लापता युवक की तलाश, अभी तक नहीं मिला सुराग
चंबल नदी में सोमवार शाम पुल से छलांग लगाकर लापता हुए नगलाचौप निवासी तेज सिंह दोहरे के 32 वर्षीय बेटे सतेंद्र उर्फ कैलाश दोहरे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मंगलवार सुबह 10 बजे से स्थानीय चकरनगर पुलिस ने सैंक्चुरी विभाग की पेट्रोल बोट की मदद से नदी में कॉम्बिंग अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।परिजन भी अनहोनी की आशंका से परेसान