Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
murari15993505
1
1
#BNMU के कुलपति के खिलाफ कई आरोप लगाते जम कर बोले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव। विजिलेंस ईडी और सीबीआई से की है जांच की मां...
Ghailarh, Madhepura
| Apr 9, 2026
#bnmu
MORE NEWS
🔴 सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी में भोज के दौरान गत 1 अगस्त को दो गुटों के बीच फायरिंग में और भी गिरफ्तारी। आर्म्स भी बरामद। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
Ghailarh, Madhepura | Aug 7, 2026
🔴 पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर मेला आयोजित ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आम जनता को इससे जोड़ने के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मधेपुरा एवं उदाकिशुनगंज अनुमंडल द्वारा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मधेपुरा कार्यालय परिसर में भव्य सोलर मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उद्घाटन उप विकास आयुक्त अनिल बसाक ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही सोलर मेला में लगे विभिन्न कंपनियों एवं विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया। सोलर मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने सौर ऊर्जा से जुड़ी योजनाओं और तकनीकों में गहरी रुचि दिखाई। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा सोलर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी, सोलर लाइटिंग सिस्टम एवं अन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इन स्टॉलों पर विशेषज्ञों द्वारा लोगों को सौर ऊर्जा के फायदे, लागत, सब्सिडी और इंस्टॉलेशन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान डीडीसी अनिल बसाक ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका उद्देश्य हर घर को सस्ती, सुलभ और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से न केवल लोगों के बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। डीडीसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान देने को कहा, जहां अभी भी सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक कैंप लगाकर लोगों को इस योजना की जानकारी दी जाए और ऑन-द-स्पॉट आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सरल होनी चाहिए। लाभुकों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद उसका त्वरित निष्पादन किया जाए और सब्सिडी की राशि समय पर लाभुकों के खाते में पहुंचाई जाए। डीडीसी अनिल बसाक ने सभी अभियंताओं एवं वेंडर को निर्देश दिया कि जिनकी खपत पर माह दो सौ से अधिक यूनिट आ रही है, ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित करके उनके यहां सोलर लगाने के लिए उनको प्रोत्साहित करें एवं लगवाने में सहयोग करें। साथ ही बैंकर को भी सख्त निर्देश दिया गया है लोन जितना जल्दी हो सके उनका सैंक्शन कर दें, ताकि सोलर प्लेट उपभोक्ताओं के परिसर में जल्द से जल्द लगाया जा सके। डीडीसी ने विभिन्न स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद कंपनियों के प्रतिनिधियों से सोलर तकनीक, उसकी दक्षता एवं लागत के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यह भी देखा कि लोगों को किस प्रकार जानकारी दी जा रही है और कहीं कोई कमी तो नहीं है। साथ में मेला में लगे विभिन्न बैंक के स्टाल पर जाकर बैंक के अधिकारी एवं प्रतिनिधि से ऋण की जानकारी ली तथा ऋण स्वीकृति कम होने को लेकर कड़े निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से भी बातचीत की व उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अनुभवों को गंभीरता से सुना। बिजली विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के तहत उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार सोलर सिस्टम लगाकर बिजली उत्पादन कर सकते हैं। इससे न केवल उनकी बिजली की खपत में कमी आएगी, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर वे आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और सरल बनाया गया है। इस योजना को अपनाने से कई उपभोक्ताओं का जीरो बिजली खपत आई है। जिसमें विनोद कुमार, शशि कुमार उपेंद्र, तेजनारायण प्रसाद, आरके मल्लिक, मनोरमा सिन्हा, संदीप, रजनी कुमारी, सुषमा गुप्ता, सुकेश कुमार राणा, सुमन सौरभ जयंत, प्रशांत कुमार, गुलजार बंटी समेत अन्य उपभोक्ता शामिल है। साथ ही विभाग की ओर से तकनीकी सहायता भी प्रदान की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को इंस्टॉलेशन के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। मौके पर बहुत सारे उपभोक्ता को लोन भी दिया गया सोलर मेले में लोगों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने इस योजना के प्रति खासा उत्साह दिखाया और मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। कई लोगों ने मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कराने में रुचि दिखाई। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि लोगों में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। डीडीसी अनिल बसाक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस प्रकार के सोलर मेले का आयोजन नियमित अंतराल पर किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऊर्जा की बढ़ती मांग को देखते हुए सौर ऊर्जा एक महत्वपूर्ण विकल्प बनकर उभर रही है और इसके उपयोग को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि यह आर्थिक रूप से भी लाभकारी है। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होता है। उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि वह इस योजना का लाभ उठाएं और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाकर देश के विकास में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के अंत में बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों को धन्यवाद दिया व उन्हें भरोसा दिलाया कि विभाग उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है इस अवसर पर विद्युत अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति अंचल सहरसा श्री संतोष कुमार ,वरीय राजस्व प्रबंधक दीपक कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता मधेपुरा अरविंद कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता उदाकिशुनगंज राजीव रंजन, बिजली विभाग के एसडीओ दीपक कुमार, एसडीओ तारानंद यादव, एसडीओ विजय कुमार, कनीय विद्युत अभियंता सुशील कुमार, विशाल कुमार, मुकेश कुमार, अमरनाथ गुप्ता, अमित कुमार, धीरज कुमार, पांडव कुमार, लेखा पदाधिकारी राकेश सिंह, दीपक वर्मा, मानव बल मो. आतिफ, समर, संजय, गुड्डू, ललटू, मोहन, टुनटुन, पवन, अर्जून यादव, रंजीत एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सोलर मेले के सफल आयोजन से यह स्पष्ट हो गया कि मधेपुरा जिले में सौर ऊर्जा के प्रति लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में यह योजना जिले में ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई क्रांति ला सकती है। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
Ghailarh, Madhepura | Aug 7, 2026
🔴 पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश कुशवाहा ने मधेपुरा में कला भवन में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित। 📹 Murari Singh Madhepura Times
Ghailarh, Madhepura | Aug 7, 2026
🔴 पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश कुशवाहा पहुंचे मधेपुरा। कला भवन में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। 📹 Murari Singh Madhepura Times
Ghailarh, Madhepura | Aug 7, 2026
🔴 आपराधिक गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई थी फायरिंग, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक की हुई थी मौत ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बेहरारी गांव में श्राद्ध भोज के दौरान हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को प्रेस वार्ता में एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि यह घटना संदीप पहलवान और विवेक यादव के बीच लंबे समय से चले आ रहे आपसी वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी। फायरिंग में स्थानीय रामू यादव (50) की मौत हो गई थी, जबकि एक राजकुमार (25) घायल हो गया था। मृतक रामू यादव का दोनों गुट से कोई संबंध नहीं था। वह भोज में खाना परोसने गया था। तभी फायरिंग शुरू हो गई। बीचबचाव के दौरान अपराधियों ने रामू यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। जबकि एक युवक और एक गाय को भी गोली लगी थी। घटना 1 अगस्त की रात करीब 9 बजे बेहरारी गांव में संजय यादव के घर आयोजित श्राद्ध कर्म के दौरान हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से 15 खोखा, एक जिंदा कारतूस तथा एक राइफल का कॉकिंग हैंडल बरामद किया था। इस मामले में मृतक के बेटे श्रवण कुमार के आवेदन पर सिंहेश्वर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। एसपी के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, गुप्त सूचना और लगातार छापेमारी के आधार पर 5 अगस्त को गम्हरिया थाना क्षेत्र के सिंगियोन गांव से दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शंकरपुर थाना क्षेत्र के कबियाही वार्ड-14 निवासी विवेक यादव और मनखुश यादव शामिल हैं। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विवेक यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ शंकरपुर, छातापुर और सिंहेश्वर थानों में लूट, चोरी, हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित सात संगीन मामले पहले से दर्ज हैं। छापेमारी में सिंहेश्वर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, सदर थानाध्यक्ष विमलेंदू कुमार, गम्हरिया थानाध्यक्ष राघव शरण, शंकरपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार, रतवारा थानाध्यक्ष सुड्डू कुमार तथा डीआईयू टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times
Ghailarh, Madhepura | Aug 6, 2026
1