🔴 मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: सघन छापामारी में 15 अभियुक्त गिरफ्तार
*वाहन जांच, दवा दुकानों की तलाशी और ब्रेथ एनालाइजर जांच से नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त
मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा द्वारा बिहारीगंज थानांतर्गत कोठी संथाली टोला में ड्रोन के माध्यम से छापामारी करते हुए लगभग 270 केजी जावा एवं 55 लीटर देशी चुलाई शराब को विनष्ट किया गया इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब एवं सूखा नशा के विरुद्ध व्यापक एवं सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेडियम के समीप, कॉलेज चौक, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, बुडको मैदान, यूनिवर्सिटी चौक, सदर अस्पताल कैम्पस एवं अन्य स्थानों पर विशेष सघन छापामारी किया गया तथा विभिन्न प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई तथा दवा दुकानों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
अभियान के क्रम में ग्वालपाड़ा थानांतर्गत सिंदवारी नहर के पास छापामारी करते हुए लगभग 10 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। इस कार्रवाई में संलिप्त इन्द्रदेव मुखिया, गणेश मुखिया एवं गणेश मुखिया को गिरफ़्तार कर, ग्वालपाड़ा थानांतर्गत शाहपुर चौमुख, वार्ड नंबर -07 में छापामारी करते हुए लगभग 50 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। इस कार्रवाई में संलिप्त संजय कुमार एवं राजीव कुमार को गिरफ़्तार कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत अभियोग दर्ज किया गया।
इसके अतिरिक्त, ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से श्वास विश्लेषण करते हुए शराब सेवन करने के आरोप में 10 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया। इस प्रकार कुल 15 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में शराब एवं नशा के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता नीति के तहत लगातार अभियान जारी रहेगा। आमजनों से अपील की गई है कि वे इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
मधेपुरा जिला प्रशासन नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
📹 Murari Singh मधेपुरा टाइम्स Madhepura Times