चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल कनेक्शन के विषय पर विधायक चंद्रभान सिंह ने विधानसभा में रखी बात
आज विधानसभा कार्यवाही के प्रश्नकाल के दौरान चितौड़गढ़ शहर, चितौड़गढ़ पंचायत समिति एवं भदेसर पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में व्याप्त गंभीर पेयजल समस्याओं तथा नवीन पेयजल कनेक्शनों से संबंधित विषयों को सदन के पटल पर रखा। इस दौरान मंत्री जी से उक्त विषय पर जवाब मांगा तथा आमजन को राहत प्रदान करने हेतु समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।