चित्तौड़गढ़ जिले की पंचायत सहनवा के ग्राम बोजदा के ग्रामीणों ने बच्चों और युवाओं के लिए खेल मैदान की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि गांव में खेल मैदान का अभाव है, जिससे बच्चे असुरक्षित स्थानों पर खेलने को मजबूर हैं।