चित्तौड़गढ़: 16 दिन में भाजपा नगर मंडल में हुआ उलटफेर, गौरव त्यागी बने अध्यक्ष
चित्तौड़गढ़ भाजपा में नगर मंडल अध्यक्ष पद को लेकर 16 दिनों में बड़ा बदलाव हुआ है। 18 जनवरी को घोषित सूची में सुदर्शन रामपुरिया को नगर मंडल अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन मंगलवार देर रात संगठन ने निर्णय बदलते हुए उनकी जगह गौरव त्यागी को जिम्मेदारी सौंप दी। इस बदलाव के साथ ही विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का गुट फिर नाराज नजर आ रहा है।