गिरिडीह: दीपावली पर पचम्बा क्षेत्र में छाई रौनक, बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़
रोशनी और खुशियों का त्योहार दीपावली पर पचम्बा क्षेत्र में शाम 4 बजे से ही खूब रौनक देखने को मिली। बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है, मिठाइयों की दुकानों से लेकर सजावट, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की दुकानों में ग्राहकों की खासी चहल-पहल बनी हुई है। शाम होते ही गलियों और घरों में रंग-बिरंगी लाइटों की जगमगाहट नजर आने लगी है।