श्री रामराजा सरकार मंदिर प्रकरण को लेकर पिछले दिनों #ओरछा में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक में मंदिर परिसर की #CCTV रिकॉर्डिंग दिखाई गई और पूरे घटनाक्रम पर चर्चा हुई। लेकिन इस बैठक में निवाड़ी से BJP विधायक अनिल जैन की अनुपस्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए।
गौरतलब है कि बैठक से लगभग दो घंटे पहले तक #विधायक अनिल जैन पास ही आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। ऐसे में सवाल यह है कि मंदिर जैसे संवेदनशील और जनआस्था से जुड़े विषय पर आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में वे शामिल क्यों नहीं हुए? जब मंदिर प्रकरण लगातार चर्चा में है, मीडिया लगातार सवाल उठा रहा है और प्रशासनिक स्तर पर बैठकें हो रही हैं, तब जनप्रतिनिधियों की भूमिका और उनकी जवाबदेही पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
आखिर इस पूरे प्रकरण पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी और बैठक से दूरी का क्या कारण है?
देखिए, इस पूरे घटनाक्रम पर हमारी विशेष रिपोर्ट।
#BreakingNewsWala #Orchha #ShriRamRajaSarkar #Niwari #AnilJain #RamRajaMandir #MadhyaPradesh
Gwalior Gird, Gwalior | Nov 24, 2026