कोडरमा: सदर अस्पताल कोडरमा में मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सदर अस्पताल, कोडरमा स्थित एकीकृत परामर्श एवं परीक्षण केंद्र (ICTC) में "निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान" के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम और समाज में इसकी कुप्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना था।