कोडरमा: कोडरमा में फ्लाई ऐश ढुलाई में अनियमितता पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 9 वाहन जब्त
जिला प्रशासन को लगातार फ्लाई ऐश की ढोलाई में अनियमितता बरते जाने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थीं। अनियमित ढोलाई से वायु एवं जल प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है, जिससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। उक्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह ने 9 वाहनों को जब्त किया।