कोडरमा: कोडरमा में जिला कृषि पदाधिकारी ने खरीफ मौसम के लिए 50% अनुदान पर धान बीज वितरण शुरू किया
कोडरमा जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए खरीफ मौसम के अंतर्गत 50% अनुदान दर पर धान बीज वितरण की शुरुआत कर दी गई है। इस योजना के तहत बीज वितरण का शुभारंभ नोडल पैक्स - व्यापार मण्डल, कोडरमा में किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं ग्राम लरियाडीह के मुखिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।