कोडरमा: क्लीन तिलैया ग्रीन तिलैया अभियान पर परिचर्चा, उपायुक्त ने सार्वजनिक पुस्तकालय सभागार में आम जनों की राय जानी
झुमरी तिलैया नगर परिषद् अंतर्गत सार्वजनिक पुस्तकालय सभागार में ‘क्लीन तिलैया, ग्रीन तिलैया’ अभियान के अंतर्गत एक परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री ऋतुराज, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सौमित्र शुक्ला और नगर परिषद प्रशासक की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों द्वारा अतिथियों को पौधा भेंट कर की गई.