कोडरमा: पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद विकास कुमार पासवान ने कोडरमा थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के द्वारा जारी आदेश के अनुसार गुरुवार को विकास कुमार पासवान ने कोडरमा थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया और अपना पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान ने कहा कि थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करना उनकी पहली प्राथमिकता है