मानिकपुर: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को बहिलपुरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
चित्रकूट में सोमवार दोपहर 3 बजे बहिलपुरवा पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पत्नी सविता ने 15 अगस्त को कुएं में कूदकर आत्महत्या की थी। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।