भीलवाड़ा: स्वास्तिक हॉस्पिटल पर कार्यवाही की तलवार लटकी, कारण बताओ नोटिस किया गया जारी
भीलवाड़ा। राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी द्वारा ऑडिट करने पर स्वास्तिक हॉस्पिटल में मां योजना के अंतर्गत विसंगतियां पाए जाने और इन विसंगतियों को विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का गंभीर प्रवृत्ति का कदाचार मानते हुए नोटिस जारी किया गया है जिसमें चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 7 दिवसीय कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।