भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में सरदार पदयात्रा का आयोजन, शहरवासियों ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शपथ ली और यूनिटी मार्च में शामिल हुए
भीलवाड़ा में देश के प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सरदार@150 पदयात्रा 'एकता मार्च' का आयोजन महेश पब्लिक स्कूल, स्पोर्ट्स ग्राउंड से अम्बेडकर सर्किल तक किया ।जहां यूनिटी मार्च में युवाओं का जोश देखने को मिला, वही पुरुष और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।