भीलवाड़ा: तिलस्वां महादेव मंदिर में चौकी प्रभारी के अभद्र व्यवहार से आक्रोश, मंदिर ट्रस्ट ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा
तिलस्वां महादेव मंदिर ट्रस्ट ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर तिलिस्वां चौकी प्रभारी नरेश कुमार सुखवाल के खिलाफ निलंबन और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।ट्रस्ट ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी पिछले दो वर्षों से मंदिर एवं ट्रस्ट के कार्यों में बार-बार हस्तक्षेप कर रहा है और सभी के साथ अभद्र व्यवहार करता है।